महिलाओं ने जुलूस निकाल शराब बंदी की अपील
चैनपुर : प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने मंगलवार को नशा उन्मूलन अभियान चलाया। अभियान में शामिल महिलाओ
चैनपुर : प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने मंगलवार को नशा उन्मूलन अभियान चलाया। अभियान में शामिल महिलाओं ने नशा के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का काम किया। इससे पूर्व महिलाओं ने जुलूस निकाला एवं बस स्टैंड, पीपल चौक, सोहन चौक, ब्लॉक चौक, एमएलए रोड होते हुए चैनपुर थाना के समीप पहुंची एवं पुलिस निरीक्षक राम प्रवेश चौधरी को आवेदन देकर प्रखंड मुख्यालय में संचालित होटलों व अन्य स्थानों पर बिकने वाले शराब को पूर्ण रूप से बंद कराने का अनुरोध किया। महिलाओं ने कहा कि नशा के कारण कई घर बर्बाद हो रहा है। खासकर युवा वर्ग नशा के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में यदि दुकानों में शराब बिकना बंद नहीं होता तो महिलाएं इसके खिलाफ खुद कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी। जुलूस का नेतृत्व जिप सदस्य अलबीना ¨मज व पंचायत समिति सदस्य कलिस्ता बरवा ने की। अभियान में पेपरटोली, हर्रा डीपा, सुगा करवा, दरगांव, केड़ेंग, सोनाटोली, विशुनपुर, भेलवाताला की करीब पांच सौ महिलाएं शामिल थी।