Move to Jagran APP

हड़िया-दारू बेचनेवालों को महिलाओं ने खदेड़ा

रायडीह : महिला मंडल सदस्यों द्वारा सोमवार को प्रखंड के पतराटोली साप्ताहिक हाट में नशा उन्मूलन अभियान

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 07:47 PM (IST)
हड़िया-दारू बेचनेवालों को महिलाओं ने खदेड़ा

रायडीह : महिला मंडल सदस्यों द्वारा सोमवार को प्रखंड के पतराटोली साप्ताहिक हाट में नशा उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस क्रम में महिलाएं लाठी लेकर बाजार में अवैध रूप से हड़िया-दारू बेचने वालों को खदेड़ा तथा बरामद शराब को नष्ट करते हुए बर्तनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। महिलाओं ने आस-पास के घरों में घुसकर भी छापामारी की। इसके बाद महिलाएं सरकारी कम्पलेक्स स्थित लाइसेंसी विदेशी शराब दुकान की ओर बढ़ी लेकिन महिलाओं का उग्र रूप देख दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है लेकिन शराब बिक्री करने वालों में सुधार नहीं हो रहा है। लोग हमलोगों से छिपकर शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। शराब के सेवन से परिवारों में कलह का माहौल उत्पन्न हो रहा है। अभियान में शाहीटोली, बासुदेव कोना, भेटकाकोना, डांड़टोली, देवडांड आदि गांव के दर्जनों महिलाएं शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.