शहर की पहचान बनी गंदगी
गुमला : जिले में भारत स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिखाई दे रहा है। गंदगी ही शहर की पहचान बनती जा रही
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 08:14 PM (IST)
गुमला : जिले में भारत स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिखाई दे रहा है। गंदगी ही शहर की पहचान बनती जा रही है। शहर के विभिन्न मार्गों के किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। वहीं बाबू वीर कुंवर ¨सह चौक के पास हमेशा गंदगी का ढेर देखा जा सकता है। इस सड़क के किनारे प्रतिदिन काफी संख्या में प्लास्टिक के थैले देखे जा सकते हैं। जबकि स्वच्छता अभियान लेकर जिला में लंबे समय तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा चुका है। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। लोग अपने घर व दुकानों का कूड़ा-कचरा सड़कों पर ही फेंक रहे हैं। प्लास्टिक के थैले के प्रचलन में भी कमी नहीं आई है। प्लास्टिक के थैले से जहां सबसे ज्यादा गंदगी फैल रही है। वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें