अच्छी फसल के लिए करें खाद बीज का प्रयोग
बिशुनपुर : बिशुनपुर प्रखंड के बनारी स्थित पांचों पांडव मैदान में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुम
बिशुनपुर : बिशुनपुर प्रखंड के बनारी स्थित पांचों पांडव मैदान में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा किसान मेला का आयोजन किया गया। जहां किसानों द्वारा उत्पादित फसलों का प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी में अच्छे फसल उत्पादित करने वाले कृषकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक संजय पाण्डेय ने कहा कि किसान मेला का आयोजन किसानों के बीच जागरूक एवं जानकारी देने के उद्देश्य से लगाया जाता है। साथ ही किसान अच्छी तरह से फसल का उत्पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि किसान अच्छी तकनीकी व खाद बीज का प्रयोग करे ताकि अच्छी फसल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी जाती है। इस दौरान मेला में विभिन्न गावों से आए किसानों द्वारा प्रदर्शित किए गए उत्पादों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार, राजीव कुमार ¨सह, विनोद कुमार, अजीत उरांव, महेंद्र भगत समेत कई लोग उपस्थित थे।