प्रासंगिक है विवेकानंद का संदेश
गुमला : सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके प
गुमला : सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर प्रधानाचार्य सुबोध कुमार पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश आज के वर्तमान परिस्थिति में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व को भारत की संस्कृति से अवगत कराया था। हमें उनके बताए मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। मौके पर योगेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामीजी ने भारत के गौरव को विश्व के पटल पर प्रतिस्थापित किया था। मौके पर कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं के बीच सामाजिक विज्ञान आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणसुमन ¨सह, प्रशांत रंजन, सुदर्शन शर्मा, अक्षयवर नाथ पांडेय, अयोध्या चौबे, सुनिता प्रियदर्शिनी, देवंती कुमारी आदि मौजूद थे।