सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई
संवाद सूत्र, बसिया : बसिया प्रखंड स्थित आरसी मवि तालेसेरा में शनिवार को सेवानिवृत शिक्षक इग्नेस सोरे
By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 06:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, बसिया : बसिया प्रखंड स्थित आरसी मवि तालेसेरा में शनिवार को सेवानिवृत शिक्षक इग्नेस सोरेंग को भावपूर्ण विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक दोमनिक टेटे ने कहा कि 32 वर्षो तक श्री सोरेंग ने विद्यालय को सेवा दिया है। इनकी प्रारंम्भिक शिक्षा भी इसी में हुई थी। इनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ। इनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी। मौके पर छात्रों द्वारा नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पल्ली पुरोहित फा. पात्रिक मिंज, डोमनिक, पीटर सोरेंग, लूसी, रोज बारला, प्रताप बारला, प्रदीप टेटे सहित काफी संख्या में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें