Move to Jagran APP

कानून की जानकारी आज की जरुरत : यशवंत प्रकाश

गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि कानूनी जानकारी रखना आज की जरूरत बन

By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 05:50 PM (IST)
कानून की जानकारी आज की जरुरत : यशवंत प्रकाश

गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि कानूनी जानकारी रखना आज की जरूरत बन गई है। छोटी-छोटी कानूनी जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को पैसा व समय गवांना पड़ता है और लाभ भी नहीं मिल पाता। शनिवार को गुमला के मिशन चौक पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर सह मोबाइल लोक अदालत के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यशवंत प्रकाश ने उक्त बातें कही। उन्होंने प्राधिकार के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विवादों के निपटारे में मध्यस्थता भी एक माध्यम है। इससे दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर आपस में समझौता के बाद मामलों का निपटारा किया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को समाज में फैले डायन बिसाही, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरुतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरुक बनने की बात कही। इस दौरान आगामी छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दी एवं इस दौरान मुकदमे का निपटारा कराते हुए अदालत का लाभ उठाने की अपील लोगों से की। इस दौरान प्राधिकार के अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप व राघव सिंह ने भी लोगों को कानूनी जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.