कांग्रस ही करेगी राज्य का विकास : सुबोधकांत
बसिया : राज्य का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। कम समय मिलने के बावजूद झारखंड में भी अच्छा कार्य हुआ
बसिया : राज्य का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। कम समय मिलने के बावजूद झारखंड में भी अच्छा कार्य हुआ है। सोमवार को बसिया स्थित एनएचपीसी मैदान में कांग्रेस के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कांग्रेसी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कही।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इनसे राज्य के गरीबों, मजदूरों का भला नही हो सकता है। राज्य का विकास करना है तो कांग्रेस को वोट दें। मौके पर पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ताराचंद बगोड़ा ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्याशी को एक मौका और दें। इन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत सारे कार्य किए हैं। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री सह प्रत्याशी गीताश्री उरांव ने कहा कि क्षेत्र में कई जनहित के कार्य हुए हैं। लेकिन अभी भी कुछ कार्य बाकी रह गए हैं, जो आपके सहयोग से ही पूरा हो सकता है।