बच्चों के प्रिय थे चाचा नेहरू : महेंद्र
संवाद सूत्र, विशुनपुर : विकास भारती द्वारा संचालित जतरा टाना भगत विद्या मंदिर में बीते शुक्रवार को ब
By Edited By: Published: Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, विशुनपुर : विकास भारती द्वारा संचालित जतरा टाना भगत विद्या मंदिर में बीते शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेन्द्र भगत ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चो के काफी प्रिय थे। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरु कहते थे। उन्होंने बच्चों से पंडित नेहरु के आदर्शो को आत्मसात करने की बात कही। इस अवसर राकेश लाल, अजित उरांव, सहित छात्र उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें