छठ घाट में दिखा आस्था व पवित्रता का संगम
गुमला : गुमला एवं आसपास के क्षेत्रों में आस्था व भक्ति का महापर्व छठ गुरुवार को सुबह उदीयमान सूर्य क
गुमला : गुमला एवं आसपास के क्षेत्रों में आस्था व भक्ति का महापर्व छठ गुरुवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय में सिसई रोड स्थित छठ तलाब, मत्स्य प्रक्षेत्र स्थित वन तालाब और मुरली बगीचा स्थित तलाब के अलावा नागफेनी दक्षिणी कोयल नदी के तट पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख शांति की कामना की। भगवान भास्कर के अर्घ्य दान में आस्था, भक्ति और पवित्रता का संगम देखा गया। उग हो सूरज देव भइल भिनसरवा के गीतों के साथ अहले सुबह छठ व्रती छठ घाट पहुंचीं। छठ घाटों में डुबकी लगाकर सूर्याेदय का इंतजार किया और उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं छठ घाट पर लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार की शाम में शहर के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मन वांछित फल की कामना की।
छठ घाटों पर मेला का दृश्य था। जिला मुख्यालय के अलावे चैनपुर के अलावे बसिया स्थित दक्षिणी कोयल नदी छठ घाट और कोनबीर स्थित कोयल नदी छठ घाट में व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। कामडारा में मना छठ कामडारा में भी आस्था व श्रद्धा का पर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कामडारा बड़ा तालाब छठ घाट, बरटोली तालाब छठ घाट, लतरा छठ घाट, कुरकुरा छठ घाट और पोकला छठ घाट में व्रतियों ने मंगलवार की शाम व बुधवार की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से छठ व्रतियों के बीच दूध का वितरण किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह पर विद्युत सज्जा व रोशनी की व्यवस्था की गई। सुरक्षा को ले पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहे।
-----
छठ घाट मार्ग की हुई सफाई
छठ व्रतियों की सुविधा व आस्था को ले विभिन्न मुहल्लों के लोगों ने घाट तक जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई की। युवाओं ने भी जगह-जगह सड़कों में जल छिड़ककर छठ महापर्व के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके अलावे अलग-अलग संगठनों ने पालकोट रोड, सिसई रोड, मुरली बगीचा व वन तालाब जाने वाले मार्ग पर प्रकाश की भी व्यवस्था की थी।