बहनों ने की भाइयों की दीर्घायु की कामना
गुमला : जिला में शनिवार को आस्था और विश्वास के साथ भैया दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों
गुमला : जिला में शनिवार को आस्था और विश्वास के साथ भैया दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इससे पहले जगह-जगह व्यक्तिगत व सार्वजनिक रूप से गोधन कूटने की परंपरा का निर्वहन भी किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है।
सुबह से ही महिलाएं गोधन कूटने की तैयारी में जुट गई थी। गोधन कूटने की रस्म अदायगी के बाद तिलक लगाने के बाद भाइयों की आरती उतार बहनें कलाई पर कलावा बांधकर मिठाई खिलाती है। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगते हुए हर वर्ष भैया दूज के अवसर पर उनकी उपस्थिति का वचन भी लेती हैं। वहीं भाई अपने बहनों को उपहार देते हैं।