दुर्गापूजा व बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
रायडीह : थाना परिसर के प्रांगण में दुर्गा पूजा एवं बकरीद को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने किया। बैठक में पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य समुदाय के लोग उपस्थित थे। सभी ने भाईचारे से पर्व मनाने का संकल्प लिया। नवागढ़ दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक बसंत कुमार लाल ने कहा कि रायडीह में सभी समुदाय शांति पूर्व त्योहार मनाते रहे है। दुर्गापूजा पंडाल के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की बात कही गई। बैठक में दुर्गापूजा के पुरोहित रोहित होता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव रंजन, डॉ.आशुतोष तिग्गा, विनय कुमार लाल, प्रमोद कुमार, गजाधर सिंह, शक्ति साहु, कुर्बान राय, नाजीर खान, अली हसन, जमाल ताज, चुमनु उरांव, कमलेश झा, रामदेव बड़ाइक, रंजीत एक्का, यशोदा उरांव, उप प्रमुख आभाष टोप्पो आदि उपस्थित थे।