Move to Jagran APP

गरीबी हटाना महिला मंडल का उद्देश्य : सुजीत

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 07:23 PM (IST)
गरीबी हटाना महिला मंडल का उद्देश्य : सुजीत

रायडीह : राज्य आजीविका मिशन के प्रशिक्षण एवं क्षमताव‌र्द्धन विशेषज्ञ सुजीत बारी ने कहा कि गांवों में हमेशा के लिए गरीबी को हटाना ही महिला मंडल का उद्देश्य होना चाहिए। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है। यह प्रगति का सूचक है। श्री बारी मंगलवार को एसएस हाई स्कूल रायडीह के क्रिडांगन में महिला विकास मंडल रायडीह के वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं सीमित अवधि तक मिलती है। इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की एकता, दृढ़ इच्छा शक्ति, निष्ठा एवं परिश्रम को सफलता का कारक बताया। प्रदान के टीम लीडर शुभकांत नायक ने दूसरे राज्यों के महिला संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुमला में महिलाएं संगठित होकर कृषि, बागवानी, बकरी पालन, लाह उत्पादन आदि से जीविकोपार्जन कर आत्म निर्भर बन रही है। उनके जीवनस्तर में काफी सुधार आया है। महिला मंडल के अध्यक्ष श्वेता देवी ने बताया कि रायडीह प्रखंड के 11 पंचायत के 43 गांवों के 231 महिला मंडलों का समूह है। 2007 में यह एक छोटा पौधा था जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले लिया है। सचिव लीलावती टोप्पो ने महिला मंडल के गठन व उनके वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। साथ ही आम सभा पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत महिलाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदान के दिवंजन घटक, रामगिरी उरांव, पुष्पा टोप्पो, किरण बाखला, रोपनी देवी, मिलयंती बाखला, मेलेन , सुशीला खेस, रजनी मिंज, धनेश्वरी देवी, फ्लोरा एक्का, अरूणा एक्का, अन्ना मिंज आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.