लीड----माओवादी बंद का व्यापक असर
By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 06:12 PM (IST)
लातेहार : भाकपा माओवादियों का एक दिवसीय झारखंड बंद का व्यापक असर जिला मुख्यालय समेत महुआडांड़, गारू, हेरहंज, बारियातु, बालूमाथ, मनिका, बरवाडीह समेत सभी प्रखंडों में देखा गया। मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर एक भी वाहन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि रेलों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। महुआडाड़, बारियातु, बरवाडीह में बैंक व अन्य कई सरकारी कार्यालय बंद रहे। वहीं जिला मुख्यालय के दो पेट्रोल पंप भी बंद रहे।
चंदवा में लंबी दूरी के एक भी वाहन नहीं चले। इक्का-दुक्का टेंपो, कमाडर और अन्य वाहन चल रहे थे। उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया और भाकपा माओवादी की बंदी का पूरा लाभ टेंपो चालकों ने उठाया। निर्धारित भाड़े से कई गुणा भाड़ा वसूला। इस दौरान कहीं कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें