प्रतियोगिता से उभरती है प्रतिभा
पालकोट: पालकोट स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रश्नमंच, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाज सेवी रोहित कमल कश्यप ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है। साथ ही इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में इस तरह की प्रतियोगिता होते रहना चाहिए। इससे बच्चों में बढ़ाई के प्रति जागरूकता आएगी। वहीं विद्यालय के सचिव मोहन सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इस प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संगीत प्रतियोगिता में पलक कुमारी को प्रथम, आकांक्षा कुमारी को द्वितीय, कौशिक राज पाठक तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विक्रम साहु प्रथम, दीपनारायण द्वितीय कौशल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में राजेश खड़िया प्रथम, प्रतीक राज द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर प्रदीप सिंह, चंपा देवी, अपराजिता देवी, जोनी तिर्की, शोभा तिर्की, सुनिता कुमारी आदि उपस्थित थे।