भारतीय भाषाओं की जननी है संस्कृत : डीके
गुमला : डीएवी स्कूल गुमला में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अंतर सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डीके महतो ने संस्कृत भाषा का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसकी उपयोगिता प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत के विद्वानों एवं महान कवियों के जीवन एवं कृतियों से हमे सीखने की जरूरत है। संस्कृत हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। भारतीय भाषाओं की जननी है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठवीं तक छात्र-छात्राओंने भाग लिया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं नैतिक श्लोकों की प्रस्तुति की। प्रतियोगिता में आकाश कुमार प्रथम, अनुष्का द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर आरके त्रिपाठी, एलएचएमएन शाहदेव, सीडी मेहर, पीके मोहंती, जेके पांडेय, एसके आचार्य, आरके सुतार, आरपी लाल, ए शर्मार, एम राय, पीके पाठक, ए झा, आशीष मिश्रा, ए राणा, पी मित्रा आदि उपस्थित थे।