आपका भविष्य आपके हाथ में : रेजी डुंगडुंग
चैनपुर : परमवीर अलबर्ट एक्का जारी कॉलेज में सोमवार को पायोनियार एडु एड के द्वारा कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए एडीजे रेजी डुंगडुंग ने कहा कि आपका भविष्य आपके हाथों में है। आप मेहनत के बदौलत हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। गुमला जिला से काफी लोगों ने प्रशासनिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है। यह समय आपलोगों के लिए सुनहरा है। अभी से आप मेहनत करेंगे तो आने वाले समय में आपको इसका लाभ मिलेगा। पूर्व आइएएस अधिकारी विनोद किस्पोट्टा ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। परिश्रम से ही मुकाम हासिल होती है। आपमें दृढ़ इच्छा शक्ति है तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पंखरासियुस केरकेट्टा ने भी छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से रामावतार भगत, राकेश सिन्हा, अजीत कुमार मिंज, अनुपम डुंगडुंग, श्याम सुंदर हेमरोम, फा. अजीत तिग्गा, फा. इनोसेंट सहित कई लोग मौजूद थे।