अनुबंधकर्मियों के साथ सरकार का रवैया ठीक नहीं
गुमला : सदर अस्पताल परिसर में रविवार उको एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण को लेकर बैठक हुई। जिसमें एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्र किरण प्रसाद ने कहा कि अनुबंधकर्मियों के साथ सरकार का रवैया ठीक नहीं है। हमें अपनी मांगों को लेकर डटे रहना होगा। संघ के प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि दो साल में ही एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों संघ द्वारा हड़ताल के उपरांत वेतन में बढ़ोत्तरी, मातृत्व अवकाश, आकस्मिक अवकाश, प्रति वर्ष दस फीसदी वेतन में बढ़ोत्तरी आदि उपलब्धि हासिल की गई है।
विगत वर्ष सदर अस्पताल के स्टाफ नर्सो का तबादला तुगलकी फरमान के कारण किया गया था। जिसे संघ के दबाव के कारण वापस लेना पड़ा। जिला प्रवक्ता समरेश सिंह ने कर्मियों से आह्वान किया कि हमलोग तभी स्थायी हो सकते हैं जब हम अपने कर्त्तव्यों का पालन सही ढंग से करें। संगठन के मजबूती के लिए गुमराह व भटके हुए साथियों को भी एक करने की आवश्यकता है। जब हम मजबूत होंगे तभी हमारी मांगों पर कार्रवाई हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई है। 28 जुलाई को स्थायीकरण हेतु राज्य आरसीएच कार्यालय का घेराव, 31 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव, चार अगस्त को बिरसा चौक पर अनिश्चितकालीन अमारण अनशन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, प्रदेश उप महामंत्री अनुज कुमार सिन्हा, शत्रुघ्न तिवारी, सौरव कुमार, नीरज शाहदेव, अलखपति कुमारी, शशि सेवती कुजूर, ललिता कुमारी, प्रेमलता , सुनील कुमार, संजीव टोपनो, आनंद कुमार, संदीप कुमार, जीरेन सुरीन, विक्की केसरी, मुकेश कुमार, सूरज कुमार, रिजवान अख्तर, मरियम कोड़ा, सुनीता केरकेट्टा, रोज जिलेन तिर्की, मुक्ता कुमारी, उषा कुमारी, उर्मिला कुमारी, अंजन, कंचन बारला, सुमन लकड़ा,संगीता, प्रेमलता, विक्टोरिया खलखो, ज्योति कुल्लू, नील कुसुम मिंज, मंजू, शकुंतला एक्का, सरोज बाड़ा, मनोज कुमार, मदन कुमार, राजेंद्र साहु, ललित एक्का, मनोज कुजूर, जयंती कुमारी, विजय उरांव, देवंती साहु, प्रसन्न मिंज, सरस्वती कुमारी, कविता कुमारी सहित चार सौ एनआरएचएम कर्मी मौजूद थे।