मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएं
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 07:06 PM (IST)
सिसई : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्गू की छात्राएं इन दिनों मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इंडियन स्कूल मार्शल आर्टस के खलील अंसारी द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मालूम हो कि राष्ट्रीय शिक्षा अभियान योजना के तहत विद्यालय के बालिकाओं को योग व आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण सिसई प्रखंड के नौ विद्यालय दिया जा रहा है। जिनमें माघी उवि सिसई, संत तुलसी दास उवि सिसई, उत्क्रमित मवि सिसई, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिसई, प्रोजेक्ट उवि नगर सिसकारी, एसएस कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय छारदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसो व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोंडो शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें