भाजपा अल्पसंख्यक जिला कमेटी घोषित
By Edited By: Published: Thu, 17 Jul 2014 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jul 2014 06:23 PM (IST)
गुमला : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. जाकिर खान ने अपनी कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर सूची जारी की है। मो.जुबैर अंसारी व मो. काबेजुल खान को उपाध्यक्ष, मो. अमानत अंसारी को महामंत्री, मो. ग्यास खान,मो. सुल्तान अंसारी, मो.आजाद खान एवं मो. युसुफ को मंत्री बनाया गया है। वहीं सांसद सुदर्शन भगत, जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, विधायक कमलेश उरांव, पूर्व विधायक समीर उरांव, दिनेश उरांव, किसान मोर्चा केन्द्रीय सदस्य भिखारी भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम गोयल, सविन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री भूपन साहू एवं पूर्व विधायक जीतवाहन बड़ाईक को स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सिंह,अल्पसंख्यक मार्चा के पूर्व अध्यक्ष मो. मोख्तार एवं मो. शमीम खान को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें