हर्षोल्लास मनाया गया खजूर पर्व
By Edited By: Published: Sun, 13 Apr 2014 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 13 Apr 2014 07:55 PM (IST)
कामडारा : प्रखंड के संत अलोइस चर्च कुदा में रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों द्वारा संत मेरी स्कूल से संत अलाइस मैदान होते हुए चर्च परिसर तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान सभी मसीही भक्तों के हाथों पर खजूर की डालियां थी। वे प्रभु ईशु के जयकार कर रहे थे। पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान फादर अजीत केरकेट्टा द्वारा किया गया। फॉ. केरकेट्टा ने कहा कि येरूसलम में प्रभु यीशु के आगमन को लेकर खजूर की डालियों से स्वागत किया गया था। उसी की याद में खजूर पर्व मनाया जाता है। शोभायात्रा में डानियल बारला, देवनीष टोपनो सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें