प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराया गया पुस्तक
By Edited By: Published: Sat, 09 Feb 2013 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2013 01:06 AM (IST)
रायडीह : प्रखंड संसाधन केंद्र रायडीह में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा छात्रों के बीच वितरण के लिए प्रधानाध्यपकों को पुस्तक उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध कराये गए पुस्तकों को कुल 63 विद्यालयों के कक्षा एक, तीन,चार, पांच एवं आठ के छात्र-छात्राओं के बीच निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। बीपीओ दिलदार सिंह ने बताया कि कक्षा दो, छह एवं सात के लिए पुस्तकों को आवंटन नहीं आने के कारण इन कक्षाओं के छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण नहीं हो सका है। पुस्तक उपलब्ध होते ही वितरण कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुशांत चटर्जी, आभा गुप्ता, जयमंती एक्का, राजेन्द्र एक्का, सतीश केरकेट्टा, सामसोन बाखला आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें