ईस्ट जोन के खिताब पर झारखंड का कब्जा
जागरण संवाददाता, गोड्डा : बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित सातवें ईस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर फिजि
जागरण संवाददाता, गोड्डा : बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित सातवें ईस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के खिताब पर झारखंड ने कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में झारखंड ने बिहार को दो विकेट से पराजित किया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। झारखंड की ओर से रामगढ़ के बबन ¨सह ने तीन तथा मुकेश कोतवाल व राजेंद्र प्रसाद ने 1-1 विकेट झटके। बल्लेबाजी में झारखंड की ओर से बबन ¨सह के सर्वाधिक 21 के अलावा गोड्डा के मनीष ¨सह और राघव मिश्र ने क्रमश: 15 एवं 13 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके पूर्व झारखंड ने अपने अंतिम ग्रुप लीग में आसाम को सात विकेट की करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। झारखंड की इस गौरवशाली उपलब्धि पर राज्य दिव्यांग क्रिकेट के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत ¨सह, प्रदेश संरक्षक समीर कुमार दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा, उपाध्यक्ष ऋतुराज सिन्हा, विजय प्रताप सनातन व गौतम ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव संजीव झा एवं पवन कुमार झा, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, सचिव शिवेंद्र झा, जामताड़ा सचिव दीपक दुबे, कोच अमित ¨सह Þअप्पूÞ, सॉफ्टबॉल क्रिकेट के संरक्षक नीरभ किशोर, संयुक्त सचिव मीनाक्षी वत्स, राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी इंतेखाब आलम, डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित कुमार राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है।