अवैध देसी शराब भट्ठियों पर छापा
गोड्डा : जिला पुलिस ने रविवार को शहर के विभिन्न अवैध देसी शराब भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:02 AM (IST)
गोड्डा : जिला पुलिस ने रविवार को शहर के विभिन्न अवैध देसी शराब भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न जगहों पर करीब 50 डब्बा भिगाया हुआ महुआ जब्त किया गया। पुलिस कर्मियों ने उसे नष्ट कर दिया। शराब बनाने की भट्ठियों को भी तोड़ दिया। जब्त शराब को बहा दिया गया। शनिवार को नगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक में कुछ लोगों ने शिवपुर, रौतारा-बढ़ौना व गंगटा में अवैध शराब भट्ठी चलने की शिकायत की थी। इसके बाद रविवार को करीब चार दर्जन जवान निकले और अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। गंगटा में अभियान का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी अशोक गिरि ने किया। अभियान में आरके ¨सह, डीएन ¨सह, अनिल ¨सह, विमल शर्मा, डीपी यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें