Move to Jagran APP

प्रखंड कार्यालय के घेराव का निर्णय

पथरगामा : प्रखंड झामुमो की बैठक रविवार को बाबूपुर विवाह भवन में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बच्चन

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
प्रखंड कार्यालय के घेराव का निर्णय
प्रखंड कार्यालय के घेराव का निर्णय

पथरगामा : प्रखंड झामुमो की बैठक रविवार को बाबूपुर विवाह भवन में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बच्चन दर्वे ने की। संचालन सचिव राजू हांसदा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि जनता को जगाना है, झारखंड को बचाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव बासुदेव सोरेन ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को आदिवासी, मूलवासी तक पहुचाना कार्यकर्ताओं का काम है। इस दौरान समाजसेवी अमित भगत एवं श्रीराम तुरी अपने सहयोगियों के साथ झामुमो में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में अमित भगत को लक्खीराम मुर्मू एवं श्रीराम तुरी को पंचायत अध्यक्ष सुबोध हेम्ब्रम एवं राजेंद्र मुर्मू ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

loksabha election banner

प्रखंड की सभी पंचायत कमेटी का 15 दिन में पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में आदित्य कुमार झा, महिला अध्यक्ष जोबाती मुर्मू, वरिष्ठ नेता बिलास मंडल, मो जफर, राजेंद्र मुर्मू, प्रमोद कुमार ¨सह, अमरेंद्र मुर्मू, लक्खीराम मुर्मू, बेटवा हेम्ब्रम, संतलाल टुडू, राम नारायण पंडित, बजल मरांडी, अमरेंद्र मिश्र, अजय कुंवर, अमरनाथ टुडू, रामचंद्र टुडू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.