Move to Jagran APP

नारी अदालत में दो मामले निष्पादित

पथरगामा : पथरगामा अवर निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगी। अध्यक्षता पुलिस अवर निरीक्षक म

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
नारी अदालत में दो मामले निष्पादित
नारी अदालत में दो मामले निष्पादित

पथरगामा : पथरगामा अवर निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगी। अध्यक्षता पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने की। मौके पर नारी अदालत की अध्यक्ष सह जिप सदस्य पूनम देवी मुख्य रूप से मौजूद थीं। नारी अदालत में दो मामलों का निष्पादन किया गया। पहला रजौन कला की रेशमी देवी और बासकी भगत का था। दोनों पक्षों की जांच के बाद पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा और नारी अदालत द्वारा न्याय पत्र दिया गया। न्याय पत्र में दोनों पक्षों की सहमति से भाईचारे के साथ रहने का आदेश दिया गया। दूसरा गदरपुर निवासी सहदेव ठाकुर और केदारनाथ ठाकुर का विवाद था। दोनों पिता-पुत्र हैं। दोनों को आपसी झगड़े को सुलझा कर साथ रहने का आदेश दिया गया। महेशलिट्टी के वीणा कुमारी और राम प्रसाद महतो का भी आवेदन प्राप्त हुआ है। राम प्रसाद महतो के बेटे अमित कुमार महतो को नोटिस निर्गत कर आगे की तिथि में आने का आदेश दिया गया। मौके पर नारी अदालत की सदस्य ललिता झा, सदस्य रवींद्र कुमार, जवाती मुर्मू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.