Move to Jagran APP

झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

गोड्डा : राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को ले झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला इकाई की ओर से मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 01:01 AM (IST)
झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

गोड्डा : राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को ले झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला इकाई की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने यह लोगों को महसूस करने पर मजबूर कर दिया है कि राज्य में सब कुछ ठिक नहीं है। राज्य में पुलिस प्रशासन व सरकार की नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों का नियंत्रण है। कहा कि पिछले चार दिनों में कोलहन प्रमंडल में बच्चा चोरी व गाय तस्करी के नाम पर कुल 18 लोगों की हत्या हुई है। जबकि, पलामू में चार को इन्हीं मामले में पीट पीटकर मार दिया गया। कहा कि यह कैसी कानून व्यवस्था है जहां व्यक्ति के जान की कोई सुरक्षा नहीं है। कानून का कोई राज नहीं है। अपराधी सरकार व प्रशासन को मूंह चिढ़ा रहे हैं। इसलिए राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को ले पार्टी नेतृत्व ने सूबे के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा है। मौके पर उपस्थित पार्टी के अन्य वक्ताओं ने भी राज्य सरकार की आलोचना की और सरकार विरोधी नारे लगाएं। मौके पर जिला सचिव बासुदेव सोरेन, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष बच्चन दर्वे, राजू हांसदा, मो. इदरीश, ज्योतिष मंडल, मुकेश मंडल, रघुनाथ यादव, पोड़ैयाहाट अध्यक्ष रामदेव सोरेन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.