पेयजल के लिए ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष को घेरा
जासं, गोड्डा : पेयजल किल्लत से नाराज विभिन्न गांवों के लोगों ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कुंवर गो
जासं, गोड्डा : पेयजल किल्लत से नाराज विभिन्न गांवों के लोगों ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कुंवर गोपाल ¨सह का घेराव किया। जिलाध्यक्ष महागामा प्रखंड कार्यालय गए हुए थे। वहीं विभिन्न गांवों के एक दर्जन से अधिक लोग पानी की समस्या को लेकर बीडीओ से मिलने पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष को देख ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। वे पेयजल समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने तुरंत पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को कहा। कार्यपालक अभियंता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो इसके लिए प्रशासन सक्रिय है। विभिन्न गांवों में पानी पंचायत लगाई जा रही है।