वाहन के धक्के से युवक घायल
मेहरमा : मेहरमा ललमटिया मुख्य मार्ग पर बलबड्डा थाना क्षेत्र के दरियाचक के निकट अज्ञात वाहन के धक्के
मेहरमा : मेहरमा ललमटिया मुख्य मार्ग पर बलबड्डा थाना क्षेत्र के दरियाचक के निकट अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शाम की है। पीड़ित मनीष कुमार सुल्तानगंज का बताया जाता है जो महेंद्र फाइनेंस गोड्डा में कार्यरत है। मेहरमा से वापस गोड्डा जा रहा था इसी क्रम में दरियाचक के निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। पीड़ित घटनास्थल पर करीब आधा घंटा तक तड़पता रहा। इस दौरान कई लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। परन्तु किसी ने अस्तपाल पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इसी क्रम में मेहरमा प्रखंड के मधुरा गांव से सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप गोस्वामी व फारूख मार्ग होकर गुजर रहे थे। जिन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया और बलबड्डा थाना को सूचना दिया। पीड़ित का एक पैर बुरी तरह से कुचल गया। घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदास दत्त ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित की सुधि ली। और बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर करवाया।