Move to Jagran APP

बंदी में शामिल होगा रसोइया संघ

संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले सुंदरपहाड़ी प्रखंड के कन्या

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)
बंदी में शामिल होगा रसोइया संघ

संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले सुंदरपहाड़ी प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में बैठक हुई। इसमें दो सितंबर की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया। मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता गीता मंडल ने कहा कि बंदी में संघ मुख्य मुद्दा मध्याह्न भोजन योजना के निजीकरण पर रोक लगाना है। रसोइया का बढ़ा हुआ मानदेय एकमुश्त उनके निजी खाते में भेजा जाए। मध्याह्न भोजन कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए। सभी रसोइया को पहचानपत्र एवं ड्रेस दिया जाए। कार्य अवधि के दौरान दुर्घटना होने पर समुचित इलाज की गारंटी की जाए और कर्मियों को 12 माह का मानदेय दिया जाए। कहा कि कुछ लोग बिचौलिया बनकर संघ में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें संघ निष्कासित कर दिया गया है वे ही यहां राजनीति कर रहे हैं जिसे संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष सुधा जायसवाल, सचिव रोमा चटर्जी, एक्टू महामंत्री मनोज कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी, कौशल्या देवी, तालामय मुर्मू, सोनी हेम्ब्रम, पुष्पा देवी सहित दर्जनों रसोइया मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.