Move to Jagran APP

दूल्हा को लेने जमुई से गोड्डा पहुंची दुल्हन

संवाद सूत्र, गोड्डा : बिहार के जमुई जिले के सोनपर से एक दुल्हन अपने लाव लश्कर के साथ दूल्हे को लेने

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)

संवाद सूत्र, गोड्डा : बिहार के जमुई जिले के सोनपर से एक दुल्हन अपने लाव लश्कर के साथ दूल्हे को लेने शनिवार को जब नगर थाना पहुंची। लोगों की भीड़ देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बाद में पुलिस ने सभी को महिला थाना भेज दिया। कुछ देर बार दूल्हा पक्ष के लोग भी महिला थाना पहुंच गए लेकिन दुल्हन के तेवर को देखते हुए दूल्हा पक्ष रक्षात्मक हो गया। करीब दो घंटा तक हो हंगामा होने के बाद महिला थाना प्रभारी मोनालिसा करकट्टा ने पहल की और दूल्हा-दुल्हन का मिलाकर सहमति से भेज दिया।

loksabha election banner

क्या है मामला : दरअसल करीब सात वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव का मदन कुमार घर से भागकर देवघर चला गया। वहां प्रमोद राउत के घर रहने लगा। इसके बाद प्रमोद ने मदन की शादी जमुई जिला के सोनपर में बीते जुलाई में करा दी। शादी के बाद दूल्हन करीब डेढ़ माह तक मदन के साथ रही। इसी बीच मदन के माता-पिता को उसके देवघर में होने की जानकारी मिली। सभी देवघर जाकर उसे बुलाकर ले आए। वापस अपने घर आनेपर वह लड़की को रखने को तैयार नहीं हुआ। इधर, जब लड़की और उनके अभिभावक बने प्रमोद को जब इसकी जानकारी हुई तो लड़की पक्ष के लोग शनिवार को थाना आ गए।

----

मदन देवघर में प्रमोद के घर में रहता था जिसे वह पिता मानता था। इसी दौरान अभिभावक के नाते जमुई में शादी कराई। लेकिन मदन को जब अपने घर का पता चला तो वापस लौटकर गांव आ गया लेकिन जिससे शादी हुई उसे साथ नहीं लाया। मदन की पत्नी महिला थाना आई जहां दोनों पक्ष को बुलाया और दोनों ही पक्ष राजी हो गए। मदन अपनी पत्नी को साथ लेकर चला गया। अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है

- मोनालिसा करकेट्टा, महिला थाना प्रभारी, गोड्डा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.