झुलसी बच्ची की इलाज के दौरान मौत
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया गांव निवासी प्रमोद की पुत्री मनीका कुमारी (3.5 वर्ष) की मौ
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया गांव निवासी प्रमोद की पुत्री मनीका कुमारी (3.5 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में हो गयी। मंगलवार को मनीका कुमारी घर में ही चूल्हे की आग से झुलस गयी थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया गया था। दो दिन के अंतराल पर उसे सदर अस्पताल में ड्रे¨सग के लिए लाया जाता था। सोमवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। दोपहर में उसे अस्पताल में काफी गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। चिकित्सक डॉ. एपी ¨सह ने बताया कि बच्ची को काफी गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों की अस्पताल में भीड़ लगनी शुरू हो गयी। सभी परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था। प्रबंधन ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।