चार थाना क्षेत्र में चला चे¨कग अभियान
गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव को लेकर जिला पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से चार थाना क्षेत्
By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 01:03 AM (IST)
गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव को लेकर जिला पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से चार थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहनों के डिक्की, कागजात, रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइ¨वग लाइसेंस आदि की जांच की जा रही है। एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है। उपचुनाव को लेकर नगर, मुफस्सिल, ढेवडाढ़, पथरगामा व बसंतराय थाना क्षेत्र में स्थान बदलकर सघन रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिला पुलिस बल के अलावा, सैप व आइआरबी की कंपनी लगी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें