पर्व पर बरते विशेष सतर्कता : एसडीपीओ
गोड्डा : अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के निरीक्षक व थानेदार
गोड्डा : अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के निरीक्षक व थानेदार के साथ क्राइम बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित मामले की समीक्षा की और कांड के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा फरार चल रहे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि आने वाले समय में दो बडे़ त्योहार है। इसमें दुर्गा पूजा व मुहर्रम है। इन पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी की जरूरत है। अभी से ही पुलिस इसे लेकर पुरी तरह सतर्कता बरते। असामाजिक तत्व व अशांति फैलाने वालों तत्वों को चिन्हित किया जाए इसके विरुद्ध अविलंब निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग चलाया जाए इसमें यह देखा जाता है की अधिकारी कर्मी कोरम पुरा करते है। ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कोई पर्व त्योहार जिसके लिए थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित किया जाना है लगभग थाना क्षेत्र में खानापूर्ति होती है। जिससे पुलिस पब्लिक संवाद कमजोर हो रहा है। ऐसी बैठक में निरीक्षक व थानेदार सभी वर्ग व धर्म के लोगों व समाजसेवी के साथ मिलकर बैठक करें और नये लोगों को भी जोड़े। शांति व्यवस्था अथवा समस्या से जुड़े बेहतर सुझाव को अमल करें। उन्होंने कहा की 12 अक्टूबर से बिहार चुनाव होना है। इसके लिए बिहार के बांका व भागलपुर से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। कई मौके पर ऐसा होता की वहां की पुलिस के दबाव के कारण अपराधी सीमावर्ती क्षेत्र में शरण लेते है। इन चीजों पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। चुनाव के दिन सीमा से लगने वाली सड़क पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मौके पर निरीक्षक अरुण राय, थाना प्रभारी जेड अली, पीर मोहम्मद, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।