कसबा व चंपा विवाद को सुलझाने में जुटी पुलिस
(गोड्डा) : स्थानीय प्रखंड के कसबा व चंपा गांव के मुहर्रम अखाड़ा विवाद को सुलझाने की पहल एक बार फिर प
(गोड्डा) : स्थानीय प्रखंड के कसबा व चंपा गांव के मुहर्रम अखाड़ा विवाद को सुलझाने की पहल एक बार फिर प्रशासन ने की है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अजीत कुमार सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने नए अखाड़ा स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर इस पर सहमति बनाने का प्रयास किया। अधिकारियों का दावा है कि इस मामले पर एक सप्ताह के अंदर सहमति बना ली जाएगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार व जिला मुख्यालय डीएसपी अजीत कुमार ने कसबा पंचायत स्थित भल्लू मैदान व बगल के पीर बाबा स्थान के मैदान का निरीक्षण इस वर्ष मुहर्रम अखाड़ा के लिए किया। सुबह बीडीओ कुमार और स्थानीय थाना प्रभारी जनार्दन सिंह इस स्थल पर पहुंचे थे। स्थल निरीक्षण करने के बाद भल्लू गांव के ग्रामीणों के साथ भी बैठक की। शाम में डीएसपी अजीत कुमार भी पहुंचे। मालूम हो कि बीते वर्ष कसबा शिव मंदिर प्रांगण में मोहर्रम के समय भागवत कथा का आयोजन किया चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। प्रशासनिक पहल पर शांति व्यवस्था कायम की गई थी, लेकिन तभी से अखाड़ा स्थल को लेकर पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा था।