बड़े न छोटे भाई पर किया धारदार हथियार से हमला
गोड्डा : गोविंद सोरेन ने अपने छोटे भाई श्रीराम सोरेन पर कचिया (घास काटने का औजार) से हमला कर जख्मी क
गोड्डा : गोविंद सोरेन ने अपने छोटे भाई श्रीराम सोरेन पर कचिया (घास काटने का औजार) से हमला कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घायल श्रीराम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस ने उसके ब्यान पर गोविंद सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कल्याणी गांव की है। स्थानीय निवासी पुलिस सोरेन के पुत्र गोविंद सोरेन ने बिना किसी विवाद के अपने छोटे भाई श्रीराम सोरेन को मारकर घायल कर दिया। श्रीराम सोरेन ने बताया कि रविवार की रात उसका बड़ा भाई गयछान हटिया से शराब के नशे में आकर मारपीट करने लगा और अचानक घर में ही रखे कचिया से उसके गले पर वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसका कान भी कट गया है। उसके परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पत्नी फुलमंती मुर्मू ने बताया कि गोविंद सोरेन उसके पति के साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। इधर पुलिस ने फर्द बयान लिया है। जांच चल रही है।