हड़ताल के लिए वामदलों ने बनाई रणनीति
गोड्डा : दो सितंबर को वामदलों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए शनिवार को एक बैठ
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM (IST)
गोड्डा : दो सितंबर को वामदलों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए शनिवार को एक बैठक किया गया। मूलर्स टैंक स्थित भाकपा के कार्यालय में नेता अरुण सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसमें हड़ताल की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालने, सभी प्रखंडों में नुक्कड़ सभा आयोजित करने आदि का निर्णय लिया गया। मौके पर महेंद्र राम, रजनीकांत तिवारी, मनोज कुशवाहा, उमेश प्रसाद, अमर राय, राजकुमार भगत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें