आपदा राशि के लिए लगा रही चक्कर
आपदा राहत का दूसरा चेक अब तक नहीं मिलने से सदर अंचल के खटनई गांव की महिलाएं अंचल का चक्कर लगाने को व
आपदा राहत का दूसरा चेक अब तक नहीं मिलने से सदर अंचल के खटनई गांव की महिलाएं अंचल का चक्कर लगाने को विवश हैं। पिंकी देवी, सविता देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी आदि का कहना है कि ओला व तूफान से प्रभावित होने पर आपदा राहत के नाम पर प्रथम किस्त की राशि दी गई। शेष राशि दूसरे चेक के माध्यम से देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी चेक नहीं दिया गया। स्थिति यह है यदि शेष राशि नहीं दी गई तो आधा अधूरा घर रह जाएगा। इससे इस बरसात में काफी परेशानी होगी। तूफान से झोपड़ी का पूरा छप्पर उजड़ गया था। जिसके विरूद्ध आपदा राहत के नाम से चेक दिया गया था। कम राशि होने की वजह से छप्पर बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने अंचलाधिकारी से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की।