एसडीओ ने शिविर लगाकर सुनीं समस्याएं
बोआरीजोर : अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो ने बुधवार को प्रखंड स्थित बोआरीजोर डाक बंगला में शिविर लगाक
बोआरीजोर : अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो ने बुधवार को प्रखंड स्थित बोआरीजोर डाक बंगला में शिविर लगाकर 13 प्रधानों के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई की और सात वादों का निष्पादन भी किया। इस दौरान बेहराचक, वनगामा, दहलंगी, डुमरकोल, मुंगरा, छोटा कदमपुर, विशनपुर का निपटारा किया।
एसडीओ श्री महतो ने कहा कि अब लोगों को अनुमंडल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर प्रखंड में ही कैंप आयोजित किया जाएगा। बाकी बचे लोगों के वादों के निष्पादन के लिए भी सुनवाई की गयी जिसमें कुछ त्रुटि रहने से 13 मार्च को पुन शिविर आयोजित करने की बात कही। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राहुल आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी, शशिभूषण महतो, घनश्याम चौहान, बैजुन मुर्मू, लक्ष्मु मुर्मू, जैनद्ददीन अंसारी, मैसी पहाड़िन, बाबुजी मुर्मू आदि शामिल थे।