कृषि प्रदर्शनी में दिखा तकनीक का दम
संस, गोड्डा : गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह के तहत सोमवार को मेला मैदान में कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ उ
संस, गोड्डा : गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह के तहत सोमवार को मेला मैदान में कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त राजेश शर्मा ने किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के किसानों द्वारा उत्पादित उन्नत किस्म की फसल, सब्जी, फल, फूल आदि का प्रदर्शन किया गया है। तकनीक के माध्यम से कम खर्च एवं कम पानी से बेहतर उत्पादन को दिखाया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा आम लोगों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी देने की व्यवस्था की गयी है। कम सिंचाई में बागवानी व खेती करने के गुर भी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है। इच्छुक किसान को बागवानी, मछली पालन, गौ पालन, कृषि के अत्याधुनिक संयंत्र की जानकारी मुहैया करायी जा रही है। वहीं विभिन्न विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर स्वरोजगार, आध्यात्मिक, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी सात दिन तक जारी रहेगी। उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी स्टाल का निरीक्षण किया और इस परंपरा को सभी ने सराहा। उन्होंने कहा कि किसान को अगर और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी जी.हांसदा, आत्मा व कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।