पुलिस अंकल की पार्टी में बच्चों ने की मस्ती
गोड्डा : डीएसपी मुख्यालय अजीत कुमार ने शनिवार रात स्वामी विवेकानंद अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ पार्
गोड्डा : डीएसपी मुख्यालय अजीत कुमार ने शनिवार रात स्वामी विवेकानंद अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ पार्टी की। करीब 40 बच्चे पार्टी में शामिल हुए। बच्चों ने डीएसपी द्वारा आयोजित भोज का आनंद लिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे पार्टी में शामिल होकर काफी खुश है। इन बच्चों तीन वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चे-बच्ची शामिल थे।
बता दें कि आश्रम के अनाथ बच्चों की देखभाल वंदना दुबे करती हैं। डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए काफी सुखद अनुभव है। कुछ माह पूर्व वे आश्रम आए थे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया था। इन बच्चों के साथ भोजन करने की उनकी इच्छा हुई। इसलिए यहां सहभोज का आयोजन किया गया। कहा कि आश्रम में पल रहे बच्चे में काफी प्रतिभा है, जरूरत है प्रतिभा को निखराने की। इसके लिए समाज को आगे आना होगा। उनसे जहां तक बन पाएगा वे इन बच्चों के लिए प्रयासरत रहेंगे। मौके एसडीपीओ राजेश कुमार, डीएसपी की पत्नी समेत कई लोग व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।