गिरगिट ने रोकी चार घंटे बिजली आपूर्ति
गोड्डा : महागामा-गोड्डा के बीच 33 हजार केवी मेन लाइन में सोमवार को गिरगिट फंस गया। इस कारण करीब चार
गोड्डा : महागामा-गोड्डा के बीच 33 हजार केवी मेन लाइन में सोमवार को गिरगिट फंस गया। इस कारण करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में मरम्मत में जुटे कर्मियों ने जब फाल्ट खोजा तक बजाकर आपूर्ति बहाल हुई।
मुख्य मिस्त्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि गम्हरिया के पास तार व इंसुलेटर की पीन में एक गिरगिट फंस गया था। इस कारण मेन लाइन ब्रेक डाउन कर गया। सभी पोल की जांच की गई। तब पता चला कि मेन तार व इंसुलेटर की पीन में गिरगिट फंसा है। इधर, बिजली ठप से लोगों को भारी परेशानी हुई। देर शाम बिजली आई, लेकिन फिर चली गई। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में दिनों-दिन विद्युत आपूर्ति की स्थिति बदतर होती जा रही है। हल्की वर्षा और हवा चलने पर ही जर्जर मेन लाइन ब्रेक डाउन हो जाता है। गत एक माह में करीब एक दर्जन बार बिजली बाधित रही। लेकिन मेन लाइन की मरम्मत अब तक नहीं की गई।
धान की कटाई के बाद मेनलाइन की मरम्मत की जाएगी। दो स्थान पर एबी स्वीच लगाया जाएगा। 33 हजार लाइन की लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। लेकिन तार व पोल पुराने हो जाने के कारण परेशानी आ रही है।
-गोपाल प्रसाद, कार्यपालक विद्युत अभियंता