जनता के संपर्क में रहें कार्यकर्ता
गोड्डा : अगस्त क्रांति पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले चल रहा पदयात्रा कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन जिलाअध्यक्ष दीपिका पांडेय ने कार्यक्रम के समापन पर सभी कांग्रेसियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों की भावनाओं से अवगत हुए। आज भी जनता कांग्रेस की ओर निहार रही है। जरूरत है कार्यकर्ताओं को आम जनता के संपर्क में रहने की। कहा कि प्रदेश इकाई के निर्देश के आलोक में सप्ताह भर पद यात्रा का कार्यक्रम रखा गया था। जिसे आशातीत सफलता मिली है। अंतिम दिन सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुजरती हुई पदयात्रा जिला मुख्यालय में आकर संपन्न हो गयी।
इस अवसर पर चंदन कुमार, अधु गोड़, पंकज झा, गजधात्री झा, सिंधू झा, सुभाष हरिजन, बबलू झा, स्नेहमय शांडिल्य, मृगेंद्र चौधरी, अभय जायसवाल, सोनी सिंह, मो.रब्बानी, मो. मुस्तफा व सैयद खलीद आदि उपस्थित थे।