ठनका गिरने से पांच महिलाएं जख्मी
By Edited By: Published: Wed, 13 Aug 2014 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2014 06:15 PM (IST)
संस, मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित बाजितपुर गांव के बहियार में बुधवार को ठनका गिरने से पांच महिला मजदूर जख्मी हो गई। घायलों को उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिहार के भागलपुर जिला स्थित ईशीपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी करीब एक दर्जन महिला मजदूर बहियार में धान के खेत में काम कर रही थीं। दोपहर दो बजे के करीब अचानक बारिश के साथ बादल गरजने लगा। ठनका गिरने से रेहाना देवी, आरती देवी, अमिला देवी, सोनी कुमारी, मोसमात, सुशीला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मेहरमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें