लकड़ी माफिया ने वनपाल को पीटा
By Edited By: Published: Sat, 09 Aug 2014 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2014 07:09 PM (IST)
गोड्डा : सुन्दर पहाड़ी प्रखंड के डमरूहाट में शनिवार को लकड़ी माफियाओं ने वनपाल वीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मी का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वनपाल ने बताया कि पिछले दिनों लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। कई ठिकानों पर छापामारी कर जंगल की लकड़ी बरामद की गयी। शनिवार को हाट में लकड़ी माफियाओं के गिरोह ने उनपर हमला बोल दिया। चार दर्जन से अधिक लकड़ी माफिया व उनके समर्थकों ने लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। आधा घंटे तांडव के बाद सब घटना स्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें