बलीउद्दीन हज सेवक चयनित
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 07:20 PM (IST)
गोड्डा : राज्य हज कमेटी की सिफारिश पर हज कमेटी आफ इंडिया ने बलीउद्दीन को हज सेवक के रूप में हज यात्रा पर जाने की मंजूरी दे दी है। जिसे जिला शाखा में गुरुवार को राज्य हज कमेटी सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम में प्रमाणपत्र सौंपा। राज्य के दस हाजी का चयन हुआ है। जिसे मुंबई में सात अगस्त से होने वाले प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
महागामा प्रखंड के सरौतिया गांव निवासी बलीउद्दीन मध्य विद्यालय हाट डुमरिया बोआरीजोर में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। इसके पूर्व वर्शीद अली, इब्राहिम, नियाज, मोजाहिद, हमीद गाजी गोड्डा से सरकारी खर्चे पर हज यात्रा कर चुके हैं।
उपस्थित हाजियों ने कहा कि आलम के राज्य सदस्य बनाने से जिले के सात व्यक्तियों को सरकारी खर्चे पर हज यात्रा करने का सौभाग्य मिला है। जो जिले के लिए एक उपलब्धि है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें