ट्रक व बाइक में टक्कर, दो जख्मी
By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 05:58 PM (IST)
संसू, पथरगामा : पथरगामा थानान्तर्गत महुआसोल लाइन होटल के समीप रविवार देर शाम ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल हो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार
बाबूपुर निवासी अरविंद दर्वे अपने साला किशोर राय के साथ बाइक से अपनी ससुराल भेड़ा जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रक से उनकी बाइक भीड़ गयी। इस हादसे में अरविन्द दर्वे और किशोर राय जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पथरगामा थाना प्रभारी सुबोध प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किशोर राय को भागलपुर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें