शराब विक्रेता को छोड़ने पर भड़कीं महिलाएं
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी के मंझिलाडीह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं झारखण्ड आजीविका मिशन द्व
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी के मंझिलाडीह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं झारखण्ड आजीविका मिशन द्वारा गठित सरस्वती आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बीते शुक्रवार को शराब बेचते सरिया के ठाकुरबाड़ी के शनि मंडल को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया था पर बिरनी पुलिस ने जेल भेजने के बजाय उसे छोड़ दिया। इसपर आक्रोशित सैकड़ों महिलाएं शनिवार की शाम थाना पहुंची।
महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी को इसमें खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि महिलाएं शराब बंद करने के लिए संकल्पित हैं। शराब बेचनेवालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाता है तो उसे पुलिस छोड़ देती है। गिरफ्तार व्यक्ति अपने घर पहुंचता है और महिलाओं से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देता है।
महिलाओं ने कहा कि पुलिस छोड़े गए व्यक्ति को पुन: गिरफ्तार नहीं करती है तो वे लोग पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इसपर पुलिस पदाधिकारी जयकुमार ¨सह व मनकुमार राम ने उन्हें भरोसा दिया कि इसमें कार्रवाई अवश्य होगी व उसे जेल भी भेजा जाएगा।
मौके पर पंसस आरती देवी, रीना देवी, गोमती देवी, मुनि देवी, बैजयंती देवी, सरिता देवी, रीता देवी व आजीविका मिशन के क्लस्टर समन्वयक जयप्रकाश वर्मा आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थीं।