सरिया में एसडीओ का जनता दरबार 28 को
सरिया (गिरिडीह) : 28 फरवरी को सरिया थाना परिसर में लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर सरिया के अनुमं
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:43 PM (IST)
सरिया (गिरिडीह) : 28 फरवरी को सरिया थाना परिसर में लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर सरिया के अनुमंडल अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे। एसडीओ पवन कुमार मंडल ने सभी विभाग के अधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने बताया कि अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को इसमें सुना जाएगा। इसमें उन समस्याओं का ऑनस्पॉट शत प्रतिशत निदान करने की पहल की जाएगी। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कहा कि 24 मार्च को बिरनी में और 29 मार्च को सरिया में अनुमंडलस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें