Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार पर भाजयुमो गरम

By Edited By: Published: Thu, 23 Aug 2012 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2012 12:55 AM (IST)
भ्रष्टाचार पर भाजयुमो गरम

गिरिडीह : भाजयुमो का कहना है कि नगर पर्षद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस मामले में पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही है। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश ने कहा कि जिस तरह केंद्र में यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है, उसी तरह यहां नगर पर्षद में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है।

loksabha election banner

गुरुवार को स्थानीय जीडी जालान धर्मशाला में मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 11 सितंबर को जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार रैली निकली जाएगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी ब्रजेश सिन्हा ने कहा कि नगर पर्षद में विकास के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है। श्याम प्रसाद ने कहा कि रैली को लेकर शहर में पोस्टर अभियान चलाकर कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर करने की जरूरत है। बैठक में दीपक शर्मा, नित्यानंद प्रसाद, देवराज, कुमार अभिषेक, वासुदेव वर्णवाल, मनीष सिन्हा, अजय विश्वकर्मा, राजेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.